फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm will give appointment letters to three hundred candidates of teacher recruitment on August 16

Uttarakhand: सीएम 16 अगस्त को शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्तिपत्र, एससीईआरटी में वितरण समारोह

Mon, 12 Aug 2024 06:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

पहले दिन काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी पहुंचे हैं, उनमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Cm will give appointment letters to three hundred candidates of teacher recruitment on August 16
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को शिक्षक भर्ती के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे। एससीईआरटी देहरादून के सभागार में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में छह जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 2,906 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार 10 अगस्त को इसके लिए सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग कराई गई थी। ताकि शिक्षक भर्ती के लिए एक से अधिक आवेदन की वजह से पद खाली न रहें, लेकिन काउंसलिंग में बहुत कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।

विज्ञापन

प्रभारी शिक्षा निदेशक आरएल आर्य के मुताबिक, पहले दिन काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी पहुंचे हैं, उनमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: छोटी-छोटी मुलाकातों के दौर, इशारा कैबिनेट विस्तार की ओर...सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज

एससीईआरटी के सभागार में होने वाले नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। प्रभारी शिक्षा निदेशक के मुताबिक, इन अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाने के बाद शेष पदों के लिए शिक्षक भर्ती चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी। चयनित अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र इसके बाद दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed