फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna ready to make tahshil

जिला नहीं तो तहसील बना लो, कोई रोक नहीं

Sun, 08 Dec 2013 09:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Dec 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna ready to make tahshil

उत्तराखंड में राजनीतिक दबाव के बावजूद नए जिले बनाने में प्रदेश सरकार के पसीने छूट रहेहों पर नई तहसीलों का गठन करने में खासी दरियादिली दिखाई जा रही है।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही 12 नई तहसीलों का गठन किया जा चुका है। शुक्रवार को थलीसैंण से काटकर वाकीसैंण नाम की नई तहसील के गठन का आदेश भी जारी कर दिया गया। राज्य गठन के समय प्रदेश में 49 तहसीलें थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 96 हो चुकी हैं। पौड़ी जिले में ही कुल नौ तहसीलें थीं।
विज्ञापन


अब इनकी संख्या बढ़कर दस हो चुकी है। जमीन के मसलों से लेकर अन्य कई कामों के लिए लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लिहाजा गांव-कस्बे के पास तहसील के लिए खासी दौड़ धूप की जाती रही है। दूसरी ओर, चार नए जिलों का प्रस्ताव फिलहाल अधर में लटका हुआ है। भाजपा सरकार केकार्यकाल में चार नए जिलों के गठन की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकीसैंण केनई तहसील बनने से थलीसैंण के कई लोगों को फायदा होगा। अभी तक लोगों को चलकर थलीसैंण तक पहुंचना पड़ता था। ऐसे में कई गांवों के लोगों को 100-100 किलोमीटर तक का सफर थलीसैंण मुख्यालय तहसील तक पहुंचना पड़ता था। अब इन लोगों के लिए यह दूरी घटकर 40 किलोमीटर की रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed