फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna postpones visit

यहां सीएम नहीं आए, आई तो बस मायूसी

Fri, 23 Aug 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, विजय बमोला
अमर उजाला, विजय बमोला Updated Fri, 23 Aug 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna postpones visit

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त गोविंदघाट क्षेत्र में सातवीं बार भी न पहुंचने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

विज्ञापन


गुरुवार को मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का गोविंदघाट दौरा रद्द होने की सूचना जैसे ही गोविंदघाट पहुंची तो यहां प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। गुस्साए प्रभावितों ने जोशीमठ एसडीएम पर अपना गुस्सा उतारा।

ग्रामीणों ने कहा कि वे अपना जरुरी कार्य छोड़कर सीएम से अपना दर्द सुनाए आए थे, लेकिन उनके न पहुंचने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। प्रभावितों ने कहा कि मुख्यमंत्री जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को यह सातवां मौका था जब मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावित क्षेत्र गोविंदघाट का दौरा रद्द हुआ है। यहां मुख्यमंत्री के आने की इंतजारी में चमोली, निजमुला, पीपलकोटी, घाट, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बदरीनाथ, बेनाकुली, लामबगड़, भ्यूंडार और उर्गम घाटी के आपदा प्रभावित पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडुकेश्वर के अरविंद शर्मा का कहना है कि उनका आवासीय भवन अलकनंदा नदी में बह गया है। वे बैंक से कम ब्याज पर ऋण देने की मांग को लेकर सीएम से मिलने आए थे, लेकिन अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

निजमुला घाटी के मोहन सिंह नेगी का कहना है कि घाटी में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इसी मामले को लेकर सीएम से मिलने आए थे, लेकिन अब बैरंग लौटना पड़ रहा है।

खर्च 30 लाख, फिर भी नहीं हुए दर्शन
मुख्यमंत्री का गोविंदघाट दौरा भले ही सातवीं बार रद्द हुआ हो, लेकिन इस आपदा की घड़ी में उनके दौरों पर जिला प्रशासन व शासन लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर चुका है।

जब भी मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पहुंचता है तो सभी जिलास्तरीय अधिकारी नियत समय से एक दिन पूर्व मौके पर पहुंच जाते हैं। देहरादून से मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों का दश्ता भी सात बार जनपद में पहुंचा।


जनपद की पुलिस फोर्स भी प्रत्येक बार हेलीपेड व संबंधित क्षेत्रों में तैनात रही। जिला प्रशासन के सूत्रों की मानें तो अभी तक सीएम के प्रस्तावित दौरों पर करीब 30 लाख रुपये तक का खर्चा किया जा चुका है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed