फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna in dehradun

दिन भर बदलते रहे मुख्यमंत्री के हाव भाव

Mon, 27 Jan 2014 09:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jan 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna in dehradun

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं का असर विजय बहुगुणा के चेहरे तौर पर नजर आया। गांधी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोपहर में उनके चेहरे पर साफ तौर पर तनाव नजर आ रहा था।

विज्ञापन


अचानक जोश और उत्साह में दिखे
मंच से किसी प्रकार की घोषणा करने से बचते रहे, लेकिन शाम को ट्रांसपोर्ट नगर में 33 केवी सब स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर अचानक वह पूरे जोश और उत्साह में दिखे। नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल को दो अतिरिक्त मांगे जोड़कर देने पर भी उसे पूरा कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


गांधी स्कूल में एक भवन सहित कुछ अन्य सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री गांधी स्कूल पहुंचे हुए थे। भवन का उद्घाटन से ठीक पहले विधायक के समर्थक बहुगुणा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री चिढ़ गए। उन्होंने नारे न लगाने के लिए इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल बजता रहा
इसके बाद वह मंच पर बैठे। इस दौरान भी सहज नहीं दिखते। आधे घंटे के दौरान कई बार उनका मोबाइल बजता रहा। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार, एक पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता ने मंच से मुख्यमंत्री से कुछ घोषणाएं कराने की कोशिश की, लेकिन आपदा का हवाला देकर मुख्यमंत्री ने किसी प्रकार की घोषणा करने से मना कर दिया।

मंच से उतरने के बाद मीडिया से बातचीत करने से बचते नजर आए। केवल योजनाओं पर ही बात की। नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को टाल गए। ढाई घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे ट्रांसपोर्ट नगर में 33 केवी बिजली सब स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर बहुगुणा के चेहरे का हाव भाव बदला हुआ था।

घोषणा करने का अनुरोध
कार्यकर्ताओं से लेकर नियोजन मंत्री और अधिकारियों तक से मुस्कुराते नजर आए। नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने जब उनसे कुछ मांगों को लेकर घोषणा करने का अनुरोध किया। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजन मंत्री की जितनी भी मांगे है, उसमें दो और मांगे जोड़ दी जाए।

उसे भी पूरी करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि लो या लाई वोल्टेज ठीक नहीं है। वह राजनीति में हो या फिर ऊर्जा में। 240 वोल्ट पर ऊर्जा सप्लाई होते रहना चाहिए। इसके भी राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे है।


बीच कार्यक्रम से साकेत लौटे
गांधी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा में पहुंचे हुए थे, लेकिन सोमवार को उनके भी चेहरे का हाव भाव बदला हुआ था। कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके पास जाने से बचते नजर आए।

केवल दो कांग्रेसियों के साथ वह अकेले खड़े नजर आए। मंच पर वह नजर नहीं आए। मौके की नजाकत को देखते हुए बीच कार्यक्रम से ही उठकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed