महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में सामने आए CM त्रिवेंद्र, जानिए क्या बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण से जुडे़ खेल मंत्री के दावे पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी का शोषण हुआ है, तो वह सामने आए। सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में वह खेल मंत्री अरविंद पांडेय से बात करेंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने एक चैनल से बातचीत में दावा किया था कि खेल संघों में काबिज कुछ लोग महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। खेल मंत्री ने यह भी कहा था कि उनके पास ऐसी जानकारी भी है, जिसमें खिलाड़ियों का रेप तक हुआ है।
ऐसे में वे इन लोगों के खिलाफ धारा 376 के तहत एफआईआर तक दर्ज कराने से गुरेज नहीं करेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में हलचल मची हुई है।
कहा जा रहा है कि खेल मंत्री से जब इस बारे में नाम सार्वजनिक करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि समय आने पर वह ऐसा करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम में शिरकत करने आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने मीडिया ने यह सवाल उठाया।
सीएम ने इसका संक्षिप्त जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी का यदि शोषण हुआ है, तो उसे सामने आना चाहिए। सरकार इस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले पर वह खेल मंत्री अरविंद पांडेय से भी बात करेंगे।