{"_id":"59cb73354f1c1b71548b4ad3","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-was-present-pauri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बनने के बाद पहली बार पौड़ी पहुंचे त्रिवेंद्र, जनता दरबार में किया बड़ा ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बनने के बाद पहली बार पौड़ी पहुंचे त्रिवेंद्र, जनता दरबार में किया बड़ा ऐलान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra in pauri
मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को पहली बार मंडल मुख्यालय पहुंचे। उनके दौरे से यहां के लोग काफी उम्मीदें लगाए हुए थे, जो कुछ हद तक पूरी भी हुई। सीएम के समक्ष जनता की कुल 350 शिकायतें आई। जिनमें अधिकतम आर्थिक सहायता से संबंधित रही।
विज्ञापन
सीएम रावत ने जनता मिलन के दौरान ऐलान किया कि पलायन आयोग का हेडक्वार्टर पौड़ी में बनेगा। इससे पहले जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत पूर्वाह्न 11 बजे पौड़ी पहुंचे। दोपहर 12 से दो बजे तक जनता मिलन और जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। अपराह्न 2.15 बजे रांसी हैलीपेड से दून रवाना हो गए।
विज्ञापन