फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra singh rawat Statement on maoist activity in uttarakhand

माओवादियों को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Sun, 10 Jun 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज/नानकमत्ता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज/नानकमत्ता Updated Sun, 10 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
 CM Trivendra singh rawat Statement on maoist activity in uttarakhand
trivendra singh rawat

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही माओवादियों की गतिविधियों वर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, माओवादी देश के दुश्मन बनते जा रहे हैं। वे हमारे देश में घुसकर हमारे उद्योगों को चौपट कर रहे हैं, साथ ही वे लोगों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए भड़का भी रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पकड़े गए दो माओवादियों के लिए जिला पुलिस को बधाई भी है।

विज्ञापन


‘आजादी की 75वीं सालगिरह तक भारत में कोई भी गरीब नहीं रहेगा, सबके पास शौचालय होंगे और अपना घर भी।’ यह कहना है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। भ्रष्टाचारी जेल गए हैं।  इस दौरान सीएम ने गुरुनानक कन्या पीजी कॉलेज में बालक संवर्ग का उद्घाटन भी किया। वहीं भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रविवार को नानकमत्ता के ताज पैलेस में लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने 30 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस चूल्हे वितरित किए।
विज्ञापन


सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की वजह से आज पूरे विश्व में भारत माता के जयकारे लग रहे हैं। दुनिया में भारत का सम्मान हो रहा है। भारत की न सही, विदेशों की मसजिदों में भी रघुपति राघव राजाराम गाया जाता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पैर की बिवाइयों का दर्द महसूस करने वाले नरेंद्र मोदी पीएम और रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने हैं। भारत सरकार ने देश को 2025 तक टीवी रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने केंद्र की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान, उज्ज्वला, सौभाग्य, उजाला और बीमा योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि केंद्र की नीतियों की वजह से भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। सरकार भारत में ही लड़ाकू विमान बनाने की तैयारी में हैं। आतंकवादियों की गोली का जवाब अब देश के जवान गोलों से देते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश में प्रतिदिन 27 किमी. सड़क बनवा रहे हैं, जबकि यूपीए सरकार में चार किमी प्रतिदिन ही सड़क बनती थी। गडकरी का लक्ष्य अगले बरस 40 किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लाभार्थी योजना के प्रदेश संयोजक विनय रूहेला, विधायक प्रेम सिंह राणा, राजकुमार ठुकराल, पुष्कर सिंह धामी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दिगंबर सिंह कन्याल, कमल जिंदल, सुमन राय, भुवन सिंह राणा, वरुण अग्रवाल, गीता जोशी, धरम सिंह बिष्ट, डॉ. देवेंद्र सिंह, छगन लाल अग्रवाल, राजन चौहान, जगदीश जोशी, अश्विनी अरोरा और ओम नारायण आदि थे। संचालन सुरेश जोशी ने किया।

 CM Trivendra singh rawat Statement on maoist activity in uttarakhand
त्रिवेंद्र सिंह रावत

सीएम की घोषणाएं
नानकमत्ता में मिनी स्टेडियम का निर्माण।
नानकमत्ता को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
थारु जनजाति विकास भवन का निर्माण।
नानकमत्ता में पार्किंग की व्यवस्था।
खटीमा में देवभूमि धर्मशाला की ओर सीसी मार्ग और नाली का निर्माण।
झनकट में ललित बोरा एवं शिशु मंदिर होकर हाईवे तक सड़क का डामरीकरण।
रतनपुर में मुख्य मार्ग से शहीद मान सिंह मार्ग से होते हुए कुंदन सिंह पोखरिया के घर तक मार्ग का डामरीकरण।

इनकी मांगों पर दी स्वीकृति
खटीमा हाईवे से डिग्री कालेज तक सड़क का निर्माण।
नानकमत्ता टीआरसी से नौगजा-बलखेड़ा तक सड़क का निर्माण।
हाईवे से विडौरा मझोला तक सड़क का निर्माण
सुंदरनगर से आनंदनगर बंगाली कॉलोनी होते हुए एनएच 125 तक सड़क निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed