{"_id":"590ebaed4f1c1b385485081a","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-participated-clean-river-project-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 May 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोथरोवाला स्थित सुसवा नदी में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। यू टर्न फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में मेयर व विधायक विनोद चमोली, राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली के छात्र-छात्राओं, उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों, एमडीडीए, नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
सुसवा नदी व आसपास के क्षेत्र की सफाई में सुबह से जुटे स्कूली बच्चों, पुलिस के जवानों, स्थानीय लोगों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमें स्वच्छता अभियान की शुरूआत स्वयं से करनी होगी। अगर हमारे घर, मोहल्ले, गलियां, गांव, शहर साफ होंगे तो स्वच्छ भारत का स्वप्न साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित डम्पिंग ग्राउंड से अभियान शुरू किया। एक विशेष जैविक पदार्थ का छिड़काव करने से वहां दुर्गंध काफी कम हुई है। इसी प्रकार का प्रयोग विगत में रिस्पना व सुसवा नदी में किया गया। इसमें भी हमें सफलता मिली। आज सुसवा नदी की सफाई का कार्यक्रम यू-टर्न फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। जनसहभागिता के लिए जनजागरूकता जरूरी है। लोग आगे आ रहे हैं। क्लीन देहरादून के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाई जा रही है।