{"_id":"5cf51777bdec22070460c54b","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-meet-pm-narendra-modi-told-help-for-haridwar-kumb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम त्रिवेंद्र, महाकुंभ और हाइड्रो प्रोजेक्ट निर्माण में मांगी मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम त्रिवेंद्र, महाकुंभ और हाइड्रो प्रोजेक्ट निर्माण में मांगी मदद
Mon, 03 Jun 2019 06:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम मोदी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरिद्वार महाकुंभ 2021 की तैयारियों को लेकर अवगत करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में बड़े हाइड्रो प्रोजेक्टों के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री से उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ जी के अपने अनुभवों को भी सीएम से साझा किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 की आपदा से प्रदेश के अनेक हाइड्रो प्रोजेक्ट अटक गये थे, जिनमें अधिकांश कार्य हो चुके हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से वे अभी तक पूर्ण नहीं हो पाये हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनजीटी व अन्य एजेंसियों से सहयोग मिलता है, तो प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगभग एक हजार करोड़ रुपये की बिजली खरीदता है, इसके बावजूद भी उत्तराखंड सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य है।
मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारपुरी से विशेष लगाव होने व केदारनाथ जी के पुनर्निर्माण कार्यों के बाद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी से वृद्धि हुई है। औसतन 13 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन कर रहे हैं।