पीएम मोदी के बाद सीएम त्रिवेंद्र और सांसद निशंक ने भी ट्विटर पर नाम के साथ जोड़ा चौकीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया है। 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार से सांसद रमेश पाेखरियाल निशंक ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया है।
उन्होंने ट्वीटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार त्रिवेंद्र सिंह रावत और चौकीदार रमेश पाेखरियाल निशंक कर लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़कर अभियान को आगे बढ़ाया है।
बता दें कि कांग्रेस पीएम मोदी पर चौकीदार चोर है बोलकर हमला करती रही है। शनिवार को भी देहरादून में हुई परिवर्तन रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंच से चौकीदार चोर है कहते हुए नजर आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चौकीदार चोर है के नारे लगाए।
वहीं राहुल गांधी ने पीए मोदी पर राफेल समेत कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। इसपर पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।