फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat and bjp state president Thought clash for 2022 Assembly Election

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम त्रिवेंद्र और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राय अलग

Sun, 23 Feb 2020 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat and bjp state president Thought clash for 2022 Assembly Election
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार में भाजपा मंडल अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की अलग अलग राय है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में फोकस आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर है, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश अध्यक्ष की राय से अपने को अलग किया है। 

विज्ञापन


रविवार को दोनों से निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में मीडिया कर्मियों ने अलग-अलग बात की है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के 65 फीसदी मंडल अध्यक्ष युवा और नए हैं। उनको पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा परिपक्व करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष उत्साहित हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। जिला और मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


 इसके विपरीत बंद कमरे में संघ नेता शिवप्रकाश और भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से आधा घंटा बातचीत करने के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश से अध्यक्ष विभिन्न राय व्यक्त की। सीएम ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का 2022 के विधानसभा चुनाव से मतलब नहीं है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचारधारा के आधार पर पार्टी की रीति-नीति से प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यकर्ताओं को सरकार क्या काम कर रही है भी बताने के साथ ही उसकी उपलब्धियों को बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed