{"_id":"5b3b724e4f1c1b9e288b45b0","slug":"cm-suspended-teacher-case-uttara-pant-got-reality-show-bigg-boss-invitation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम जनता दरबार प्रकरण: जिस शिक्षिका को मुख्यमंत्री ने किया था सस्पेंड, उसे आया 'बिग बॉस' से बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जनता दरबार प्रकरण: जिस शिक्षिका को मुख्यमंत्री ने किया था सस्पेंड, उसे आया 'बिग बॉस' से बुलावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तरा पंत बहुगुणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हंगामा और अभद्रता करने के बाद निलंबित की गईं उत्तरा पंत को अब 'बिग बॉस' के घर से बुलावा आया है।
विज्ञापन
प्रोडक्शन हाउस की ओर से उत्तरा को अगले सीजन में शामिल होने का बुलावा मिला है। हालांकि उत्तरा ने मुंबई जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए लड़ रही हैं, किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं।
विज्ञापन
उत्तरा पंत प्रकरण पहले दिन से ही पूरे देश में चर्चा में है। इस प्रकरण के बाद से उत्तरा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' की ओर से उन्हें मुंबई आने का न्यौता मिला है।
विज्ञापन
शो में प्रतिभाग नहीं करेंगी उत्तरा
salman khan bigg boss
शो तैयार करने वाले प्रोडक्शन हाउस की ओर से उन्हें फोन कर अगले सीजन में हिस्सेदारी करने को आमंत्रित किया गया है। उत्तरा ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस की ओर से आपको शो के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। अगले सीजन की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, उससे पहले उन्हें सहमति देनी होगी।
उत्तरा पंत ने बताया कि उन्होंने फोन पर ही कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री के जनता मिलन में जो हुआ, वह भी उसी लड़ाई का हिस्सा था। वह न्याय पाने के अलावा किसी अन्य चीज के लिए नहीं लड़ रही हैं।
उत्तरा पंत ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि बिग बॉस के नाम पर किसी ने उन्हें बेवकूफ बनाया हो। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं इसलिए वह उस नंबर को सेव भी नहीं कर पाई।