फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm rawat held meeting with officers

CM त्रिवेंद्र की ताबड़तोड़ बैठक, जानिए बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 19 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
cm rawat held meeting with officers

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को एक के बाद एक तमाम विभागों की समीक्षा बैठकें ली। कैम्प कार्यालय में सबसे पहले उद्यान एवं ऊर्जा विभागों की समीक्षा हुई। इसके बाद वित्त और लोक निर्माण विभाग के अफसरों से लंबी बातचीत की। सभी विभागों में मौजूदा योजनाओं में प्रगति जानने के अलावा नए आइडिया को अमल में लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अखरोट की अत्याधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कागजी अखरोट को प्रोत्साहन दिया जाए। इसके लिये दो मॉडल फॉर्म विकसित किए जाएं। इसमें प्रशिक्षित लोगों को जोड़ा जाए। इन फार्म्स के विकसित होने के बाद अन्य स्थानों पर ऐसे ही फॉर्म विकसित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वॉलनट एवं अदर फ्रूट ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ  इंडिया के अनुभव का लाभ लेते हुए इसमें किसानों को अखरोट की अच्छी प्रजातियों के कलमी पौधे उपलब्ध कराए जाएं। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि किसानों को दी जाने वाली पौध की गुणवत्ता में कोई कमी न हो। इसके लिए एक्ट तैयार करने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन ग्रामों जहां अभी तक विद्युत नहीं पहुंची है उन ग्रामों को वर्ष 2017 तक विद्युतिकृत करना है। इसके लिये अन्य स्रोतों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

cm rawat held meeting with officers

उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर होना है। साथ ही विद्युत चोरी को रोकने के लिये कठोर कदम ऊर्जा विभाग को उठाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गुड गवर्नेंस का ध्यान रखना है। आम जनता को होने वाली परेशानियों को कम करते हुए ऊर्जा विभाग को कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार में अंडर ग्राउण्ड केबलिंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। उन्होंने बायो और सौर्य ऊर्जा परियोजना के तहत सरकारी मिलों को शामिल किया जाए। माइक्रो और मिनी हाईड्रो प्रोजेक्ट्स को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जाए। इसके बाद वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि हमें आय के संसाधन बढ़ाने होंगे, इसके लिए सबसे पहले अवैध खनन को रोकना होगा। इसके लिए परिवहन, वन, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने राज्य की सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए किया कि चारधाम यात्रा से पहले राज्य के सभी यात्रा मार्गों को दुरूस्त कर दिया जाए।

यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा एवं मैन मार्गों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने ऑल वेदर रोड के निर्माण में तीव्रता लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी, प्रमुख सचिव डा. उमाकांत पंवार, राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed