फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat Bypoll Election: CM Pushkar Singh Dhami Will File Nomination On May 9 from Champawat Constituency

Champawat By Election 2022: मुख्यमंत्री धामी नौ मई को करेंगे नामांकन, कांग्रेस में प्रत्याशी के चयन को लेकर माथापच्ची जारी

Thu, 05 May 2022 04:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 May 2022 04:23 PM IST
सार

चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद और सीएम धामी के नामांकन के बाद अब सबकी निगाहें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगी है। पार्टी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन
Champawat Bypoll Election: CM Pushkar Singh Dhami Will File Nomination On May 9 from Champawat Constituency
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी नहीं, स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस 

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी के चयन के लिए माथापच्ची में लगी है। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी आज तक उम्मीदवार के नाम का एलान कर देगी। पार्टी इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेगी, बल्कि भाजपा के दावे और हकीकत को लोगों के सामने रखेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी बाहरी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारेगी। जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें एक महिला भी है। 

ये भी पढ़ें..काम की खबर: फर्जी ट्रेवल एजेंटों से रहें सावधान, बुकिंग राशि लेकर हो जाते हैं रफूचक्कर, ठगी से ऐसे बचें चारधाम यात्री

चंपावत से आम आदमी पार्टी में होगा नया चेहरा 

कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी से भी चंपावत उपचुनाव में नया चेहरा मैदान में होगा। इस साल विधानसभा के आम चुनाव में चंपावत सीट से आप के प्रत्याशी रहे एडवोकेट मदन सिंह महर उपचुनाव में मैदान में उतरने के इच्छुक नहीं है। अलबत्ता पार्टी का कहना है कि वह चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा का कहना है कि प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बाली की अध्यक्षता में काशीपुर में छह मई को बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed