फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatri beware of fake travel agents

काम की खबर: फर्जी ट्रेवल एजेंटों से रहें सावधान, बुकिंग राशि लेकर हो जाते हैं रफूचक्कर, ठगी से ऐसे बचें चारधाम यात्री

Fri, 06 May 2022 08:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, Rishikesh
संवाद न्यूज एजेंसी, Rishikesh Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 08:13 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ यात्रा पर जाने वाले वाहनों की कमी होने लगती है। ऐसे में बुकिंग फुल होने से श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाता है। अगर आप भी चारधाम यात्रा आ रहे हैं तो फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहें।

विज्ञापन
Chardham Yatri beware of fake travel agents
चले पंजीकरण केंद्र की थी जानकारी लेते डीएम डॉ आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या अब बढ़ने लगी है। यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर वाहनों की बुकिंग फुल हो जाती है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या अब बढ़ने लगी है। इस दौरान आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, पार्किंग के आसपास फर्जी ट्रेवल एजेंट सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन


शातिर फर्जी ट्रेवल एजेंट कन्फर्म बुकिंग का भरोसा देकर यात्रियों से रुपये ठग लेते हैं। चारधाम यात्रा के पूरे सीजन के दौरान ठगी की ऐसी दर्जनों घटनाएं होती हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा आ रहे हैं तो ऋषिकेश में फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहें।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ यात्रा पर जाने वाले वाहनों की कमी होने लगती है। ऐसे में बुकिंग फुल होने से श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाता है। फर्जी ट्रेवल एजेंट अधिकांश आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र, रेलवे स्टेशन, बाजारों, पार्किंग के आसपास मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग का नाटक कर जीतते हैं भरोसा

पुलिस को शक न हो इसलिए यह एक सामान्य यात्री की तरह व्यवहार करते हैं। फर्जी ट्रेवल एजेंट बुकिंग न होने से परेशान यात्रियों के हावभाव को भांप लेते हैं। ये फर्जी ट्रेवल एजेंट यात्रियों को वाहन बुक करने का पूरा भरोसा दिलाते हैं। कई बार यह अपने साथियों को फोन कर यात्रियों की बुकिंग का नाटक कर उनका भरोसा जीत लेते हैं। यहीं यात्री गलती कर बैठता है। फर्जी एजेंट वाहन बुक करने के लिए एडवांस मांगता है और यात्री असुविधा से बचने के लिए उसको रुपये भी दे देता है, लेकिन जब फर्जी एजेंट एडवांस लेकर रफूचक्कर हो जाता है तो यात्री ठगे जाने का एहसास होता है। कई बार तो ठगी के मामले कोतवाली और थानों तक भी नहीं पहुंचते हैं।  

ठगी से ऐसे बचें यात्री

- परिवहन विभाग में पंजीकृत कंपनी से वाहन की बुकिंग कराएं।
- बुकिंग फुल होने पर परेशान न हों। 
- अगर वाहन की बुकिंग में समस्या आ रही है तो यात्रा बस अड्डे स्थित चारधाम यात्रा रोटेशन संचालन समिति के कार्यालय में संपर्क करें
- अगर कोई ट्रेवल एजेंट बुकिंग करने की बात कहता है तो उसको टूर एंड ट्रेवल एजेंसी पंजीकरण दिखाने के लिए कहे
- पंजीकरण की पुष्टि होने के बाद कार्यालय में भुगतान करें। 
- कोई ट्रेवल एजेंट अनावश्यक परेशान करता है, ज्यादा किराया मांगता है या बीच रास्ते में उतार देता है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: 11750 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ में ठंड कर सकती है परेशान, इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम

अधिकारियों का कहना है 

ट्रेवल एजेंसी के संचालन के लिए पंजीकरण आवश्यक है। गैर पंजीकृत एजेंसी चलाने और फर्जी बुकिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। इसमें अधिकतम 25 हजार के जुर्माने और छह साल के कारावास का प्रावधान है। 
- मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रवर्तन, ऋषिकेश

बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जाती है। अनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को ठगों और चोरों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाता है। - रवि सैनी, कोतवाल, ऋषिकेश  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed