फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidential Election 2022: CM Dhami third day of visit to Delhi, included in nomination of Presidential election

Presidential Election 2022: सीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में हुए शामिल

Fri, 24 Jun 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 03:18 PM IST
सार

अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के तीसरे दिन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए। इससे पहले गुरुवार को सीएम धामी ने प्रधानमंत्री  मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Presidential Election 2022: CM Dhami third day of visit to Delhi, included in nomination of Presidential election
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IAS Ramvilas Yadav: 13 घंटे पूछताछ के बाद यादव को न्यायिक हिरासत में लिया गया, उत्तराखंड में पहली बार कोई आईएएस गया जेल

यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिक बहुल उत्तराखंड में इस योजना से राज्य के युवा उत्साहित हैं और उन्होंने इसका स्वागत किया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की।

President Election 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed