फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Pushkar Singh Dhami will approve another list of responsibilities till Diwali Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर

Mon, 23 Oct 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Oct 2023 12:26 PM IST
सार

धामी सरकार आने वाले दिनों में 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात दे सकती है। इसके लिए संगठन और सरकार के बीच चर्चा भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Cm Pushkar Singh Dhami will approve another list of responsibilities till Diwali Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नवरात्र के बाद अब दिवाली दायित्वों की सौगात लेकर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक, दिवाली तक कई भाजपाइयों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द दायित्वों की एक और सूची पर मुहर लगाएंगे। रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दायित्व बांटे जाने के संबंध में कहा, मुख्यमंत्री ने नवरात्र तक दायित्व देने की बात कही थी। दायित्वों की पहली सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा, पहले चरण में दायित्वों की चार सूची जारी होंगे। तीन और सूची जारी होनी हैं।

विज्ञापन

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दायित्वों की पहली सूची जारी होने के बाद संगठन और सरकार पर पार्टी नेताओं का जबर्दस्त दबाव है। कई नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता केंद्रीय नेताओं से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष को भी लगातार सिफारिशें प्राप्त हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को मिल सकते दायित्व

धामी सरकार आने वाले दिनों में 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात दे सकती है। माना जा रहा कि इसके लिए संगठन और सरकार के बीच चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संकेत दिए कि पहले चरण के लिए तैयार चारों सूचियों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...Chamoli:  लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने किया लहूलुहान, दस मिनट तक चला संघर्ष, एक हफ्ते में तीसरा हमला

पूर्व विधायकों को भी मिलेगा दायित्व का तोहफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए कि दायित्व की सौगात पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व विधायकों को भी दी जा सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से दायित्वों का आवंटन होगा। पार्टी युवा, महिला, एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग से जुड़े नेताओं को दायित्वों में प्राथमिकता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed