फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami wife fake audio viral, case filed against two people

उत्तराखंड: सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sat, 02 Apr 2022 05:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami wife fake audio viral, case filed against two people
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।
विज्ञापन


दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा। पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। सीएम धामी और उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed