फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami tweeted about good governance

गुड गवर्नेंस को लेकर सीएम का ट्वीट: अधिकारी-कर्मचारियों से कहा- समय पर आएं दफ्तर, वक्त पर हो फाइलों का निपटारा

Sat, 30 Apr 2022 01:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 01:59 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि समय का बहुत महत्व है। इसलिए हमारे कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। तय समय तक काम करना चाहिए। बायोमीट्रिक प्रणाली व अन्य मापदंडों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami tweeted about good governance
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की अपेक्षा की है। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को निर्देश दिए कि बायोमीट्रिक प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बाकायदा एक ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने लिखा, आज गुड गवर्नेंस को लेकर हुई बैठक में मैंने मुख्य सचिव को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अविलंब बायोमीट्रिक प्रणाली का सुचारु रूप से अनुपालन का निर्देश दिया है। मैं सभी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा करता हूं।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि समय का बहुत महत्व है। इसलिए हमारे कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। तय समय तक काम करना चाहिए। बायोमीट्रिक प्रणाली व अन्य मापदंडों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रेलवे ने रोका इस ट्रेन का संचालन:  यूपी, बिहार सहित इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी, जानें रिफंड कैसे होगा?

ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि फाइलों का समय पर निपटारा हो। शासन एवं जिला स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए। फाइलों का निर्धारित समयावधि पर निपटारा न होने पर संबंधित अधिकारी से कारण पूछा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed