{"_id":"626cefe7316ac31abb2554a6","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-tweeted-about-good-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड गवर्नेंस को लेकर सीएम का ट्वीट: अधिकारी-कर्मचारियों से कहा- समय पर आएं दफ्तर, वक्त पर हो फाइलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड गवर्नेंस को लेकर सीएम का ट्वीट: अधिकारी-कर्मचारियों से कहा- समय पर आएं दफ्तर, वक्त पर हो फाइलों का निपटारा
Sat, 30 Apr 2022 01:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:59 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि समय का बहुत महत्व है। इसलिए हमारे कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। तय समय तक काम करना चाहिए। बायोमीट्रिक प्रणाली व अन्य मापदंडों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की अपेक्षा की है। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को निर्देश दिए कि बायोमीट्रिक प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बाकायदा एक ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने लिखा, आज गुड गवर्नेंस को लेकर हुई बैठक में मैंने मुख्य सचिव को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अविलंब बायोमीट्रिक प्रणाली का सुचारु रूप से अनुपालन का निर्देश दिया है। मैं सभी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा करता हूं।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि समय का बहुत महत्व है। इसलिए हमारे कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। तय समय तक काम करना चाहिए। बायोमीट्रिक प्रणाली व अन्य मापदंडों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रेलवे ने रोका इस ट्रेन का संचालन: यूपी, बिहार सहित इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी, जानें रिफंड कैसे होगा?
ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि फाइलों का समय पर निपटारा हो। शासन एवं जिला स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए। फाइलों का निर्धारित समयावधि पर निपटारा न होने पर संबंधित अधिकारी से कारण पूछा जाए।