फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami surprise inspection of the police headquarters Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम धामी कहा- धर्मांतरण-लव जिहाद पर अंकुश लगाएं, तत्काल करें कार्रवाई

Wed, 04 Sep 2024 02:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

औचक निरीक्षण पर पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम धामी ने अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami surprise inspection of the police headquarters Dehradun Uttarakhand News in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक दिन पहले पुलिस और गृह विभाग की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने पहले अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे घटनाक्रमों की प्रगति जानी। इसके बाद अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद के विषय में आला अधिकारियों से कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए बड़े कदम उठाए जाएं। साथ ही जो मामले सामने आते हैं उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान के घटनाक्रमों के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भी लगातार इस पर सरकार को घेरा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री खासे नाराज दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्हें कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव भी दिए। बुधवार को मुख्यमंत्री फिर से एक्शन में नजर आए। सचिवालय जाने से पहले उनका काफिला अचानक पुलिस मुख्यालय के अंदर पहुंच गया। मुख्यमंत्री को एकाएक मुख्यालय में देखकर अधिकारी भी अवाक रह गए। सबसे पहले मुख्यमंत्री डीजीपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एडीजी कानून व्यवस्था से वर्तमान के घटनाक्रमों पर बात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजिलेंस डायरेक्टर एडीजी वी मुरुगेशन के कार्यालय भी गए। यहां पर अब तक के ट्रैप और जांचों के विषय में प्रगति जानी। कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनसांख्यिकी संतुलन के लिए प्रदेश भर में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस पर लगातार गृह मंत्रालय भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बढ़ी मुश्किलें...कैबिनेट के निर्णय के बाद कोर्ट लेगा मुकदमे का फैसला


जिन थानों से की नौकरी की शुरुआत उनका हाल देखें अफसर
मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों से कहा कि उन्होंने जिन थानों में तैनाती से अपनी नौकरी की शुरुआत की है उनकी वर्तमान स्थिति भी जान लें। इतने लंबे समय में थानों में क्या बदलाव होने चाहिए और वर्तमान में क्या हुए हैं इन पर भी नजर रखी जाए। इसके लिए उन्हें भौतिक निरीक्षण करना होगा। कहा कि प्रदेश पुलिस को देश की अव्वल पुलिस बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। पुलिसकर्मियों के रहन-सहन की सुविधा का भी पहले से अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए आवास बनाने को सरकार तीन साल तक हर साल 100 करोड़ रुपये पुलिस विभाग को जारी करेगी।

महिला अपराध की रोकथाम के लिए उठाएं कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अपराध की रोकथाम और उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला अधिकारियों की ही नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त और सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। समय-समय पर पुलिस कर्मियों को दिए जाएं। साथ ही इंटेलीजेंस को भी मजबूत करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed