फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami said, Uniform Civil Code process will be started soon, All the promises made before election will be fulfilled

यूनिफॉर्म सिविल कोड: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया

Tue, 22 Mar 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया के सामने आए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनावी वादों और संकल्पों को पूरा करने के साथ ही जनता की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said, Uniform Civil Code process will be started soon, All the promises made before election will be fulfilled
Pushkar Singh Dhami - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता की जो घोषणा की थी, अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी इस पर काम करेंगे। सोमवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह का दोबारा भरोसा जताने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता, एक सैनिक के बेटे को मुख्य सेवक के रूप में काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम करेगी हमारी सरकार: धामी
उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर आस्था प्रकट की। उनके कामों पर मुहर लगाई है। आने वाले समय में 2024 के चुनाव का भी प्रत्यक्ष प्रमाण दो तिहाई बहुमत देकर जनता ने निश्चित रूप से स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जो संकल्प लिए हैं, उन्हें हमारी सरकार पूरा करेगी। यहां की जनआकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 'प्रेम जी बातचीत नहीं, शपथ ग्रहण चल रहा है' चिरपरिचत अंदाज में दिखे प्रोटेम स्पीकर, निर्देशित करने पर खूब लगे ठहाके 


हम पारदर्शी शासन देंगे। आने वाला दशक उत्तराखंड का हो, इसकी कल्पना पीएम मोदी ने हमारे सामने रखी है। उसे साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का होगा। जब हम सिल्वर जुबली मना रहे होंगे, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को जो देश का श्रेष्ठ, अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प हमारे सामने रखा है, उसे साकार करने के लिए हम सभी उत्तराखंड वासियों को एक साथ चलना होगा।

धामी ने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड के अंतिम छोर में रहने वाले बच्चों तक हमारा शासन, हमारी सरकार पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री की नीतियों को प्रदेशभर में पहुंचाएंगे। कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जो भी संकल्प लिए हैं, उसमें यूनिफार्म सिविल कोड प्रमुख संकल्प है। उसे हमारी सरकार पूरा करेगी। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed