फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami reaches Delhi, may be included in nomination for presidency, Possible meeting with PM Modi

दिल्ली प्रवास पर सीेएम धामी: राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन में हो सकते हैं शामिल, पीएम मोदी से भी मुलाकात संभावित

Thu, 23 Jun 2022 11:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Jun 2022 11:44 AM IST
सार

दिल्ली पहुंचने के बाद आज बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों से भी समय लिया गया है। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reaches Delhi, may be included in nomination for presidency, Possible meeting with PM Modi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिन नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए 24 जून को एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार शाम करीब आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली पहुंचने के बाद अब उनका आज बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों से भी समय लिया गया है। 

विज्ञापन

जीएसटी प्रतिपूर्ति का मुद्दा उठा सकते हैं सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी प्रतिपूर्ति का मुद्दा उठा सकते हैं। 30 जून के बाद उत्तराखंड सरकार को जीएसटी प्रतिपूर्ति मिलना बंद हो जाएगी। इससे राज्य को सालाना 5000 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान होगा। इस महीने के आखिर में तय जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात तय हो जाएंगी, उनसे राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2022:  हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा-चारधाम यात्रा पर एसओपी कब लागू होगी? मामले में 28 को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed