फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached State Working Committee meeting, brainstorming on strengthening the weak booths

BJP Mission-2024: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे सीएम धामी, कमजोर बूथों को मजबूत करने पर मंथन

Wed, 08 Jun 2022 12:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 12:21 PM IST
सार

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई अभियान तय किए गए हैं। इसी के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में एक साथ बाइक रैली निकालने पर चर्चा हुई। बाइक रैली में कम से कम 75 वाहन होंगे। बैठक में बीस बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्य समिति के दूसरे दिन आज कई सत्र होंगे। इसमें राजनैतिक एजेंडा रखा जाएगा।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached State Working Committee meeting, brainstorming on strengthening the weak booths
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं दूसरे दिन बुधवार को हुई कार्यसमिति क़ी बैठक में मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। इस दौरान कहा गया कि सांसद और विधायक कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

 

ऐसे बूथों को चिह्नित करने समेत अन्य कार्य जुलाई तक पूरे होंगे। इसके साथ ही मिशन-2024 (लोकसभा चुनाव) को लेकर भी मंथन हुआ है। सफलता के लिए क्या-क्या कदम संगठनात्मक स्तर पर उठाए जाने हैं, उस पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसदों के पास सौ और विधायकों के पास 25 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी होगी। बूथ को चिह्नित करते समय एक ही बूथ सांसद-विधायक के पास न हो, उस पर बातचीत हुई। इसके बाद हार के कारणों समेत अन्य पहलुओं को पता कर कार्य होगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक को तय कर जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है। जिला प्रभारियों को विधानसभा स्तर और जिलाध्यक्ष को मंडल स्तर पर भेजे जाने की चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम का विषय भी आया। इसमें मन की बात के जिला संयोजक के कार्य संतोषजनक न होने की बात सामने आई। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर एक साथ निकाली जाएगी रैली

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई अभियान तय किए गए हैं। इसी के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में एक साथ बाइक रैली निकालने पर चर्चा हुई। बाइक रैली में कम से कम 75 वाहन होंगे। बैठक में बीस बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्य समिति के दूसरे दिन आज कई सत्र होंगे। इसमें राजनैतिक एजेंडा रखा जाएगा। बताया गया कि 10 से 20 जून तक जिला कार्य समिति और 20 से 30 जून तक मंडल कार्य समिति की बैठक होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी समेत लगभग 300 पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...Railway Passenger:  हफ्ते में दो दिन चलेगी देहरादून-काठगोदाम ट्रेन, लिंक एक्सप्रेस को लेकर भी जान लें ये जरूरी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed