फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami popularity increased one crore followers on Facebook Now

CM Dhami: सीएम धामी की बढ़ी लोकप्रियता, फेसबुक पर एक करोड़ फॉलोवर्स, देश में कई बड़े नेताओं से भी आगे

Mon, 03 Jun 2024 11:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2024 11:26 PM IST
सार

लोकप्रियता के ग्राफ में आए इस उछाल के पीछे लोकसभा चुनाव में देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने और अपनी सरकार में बड़े और कड़े फैसलों को माना जा रहा है।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami popularity increased one crore followers on Facebook Now
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फेसबुक पेज सबसे अधिक एक करोड़ फालोअर्स वाले नेताओं में शुमार हो गया है। उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी है कि सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद फॉलोअर्स के मामले में देश के बड़े नेताओं में शुमार हो गए हैं।

विज्ञापन


लोकप्रियता के ग्राफ में आए इस उछाल के पीछे लोकसभा चुनाव में देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने और अपनी सरकार में बड़े और कड़े फैसलों को माना जा रहा है। खासकर युवाओं में मुख्यमंत्री धामी का ज्यादा क्रेज दिखा है। देशभर में सभी मुख्यमंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं में मुख्यमंत्री धामी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता बढ़ी है।
विज्ञापन


Lok Sabha Election Results: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल होगा फैसला, अमर उजाला के साथ देखें सबसे तेज नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत देश के सभी मुख्यमंत्रियों में धामी की लोकप्रियता का ग्राफ सबसे ऊपर है। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल समेत बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री धामी के फालोवर्स कई गुना ज्यादा हैं।

इसी तरह देश में सोशल मीडिया में फालोअर्स की संख्या के मामले में धामी ने कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पीछे छोड़ दिया है। धामी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य बड़े नेताओं से अधिक फैन फॉलोइंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed