फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami on visit to New Delhi Read All Updates in hindi

CM Dhami Delhi Visit: रेल मंत्री से मिले सीएम, कहा-राष्ट्रीय परियोजना घोषित हो बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन

Mon, 28 Apr 2025 09:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Apr 2025 09:12 PM IST
सार

नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami on visit to New Delhi Read All Updates in hindi
ल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना का सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करे। उन्होंने रेल परियोजनाओं, नई ट्रेन शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मोहंड में टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति दी जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देहरादून-टनकपुर के बीच ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए जाएं। उन्होंने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑफलाइन पंजीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश समेत यहां लगे हैं काउंटर


सीएम ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि मांगी
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इस भूमि का प्रयोग ऋषिकेश-गंगा कॉरिडोर में हो रहे सड़क चौड़़ीकरण, यातायात सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। साथ ही पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सड़क में बदलकर यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

सबसे लंबी रेल टनल की दी बधाई
सीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत देश की सबसे लंबी रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई दी। कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन के सीआरएस जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed