Bjp national executive meeting: हैदराबाद में सीएम धामी का स्वागत, फेसबुक पर तस्वीरों के साथ किए अनुभव साझा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तस्वीरों को अपनी फेसबुक पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में दो दिवसीय बैठक में उपस्थित रहूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
दो दिवसीय कार्यकारिणी में प्रदेश से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व कार्यकारिणी के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी हैदराबाद पहुंचे। भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने बैठक की तस्वीरों को अपनी फेसबुक पर भी साझा किया।
ये भी पढ़ें...ऑपरेशन गुच्चू पानी: पार्टी करने गए 11 पर्यटक फंसे, जांबाजों ने ऐसे बचाई सभी की जान, दस तस्वीरों में देखें बचाव अभियान
उन्होंने लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में दो दिवसीय बैठक में उपस्थित रहूंगा। भाजपा ने तेलंगाना की राजधानी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।