फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM pushkar singh Dhami interview Amar ujala UKSSSC paper leak case Recruitment Exams Result Uttarakhand news

CM Dhami Interview: युवाओं की दुविधा होगी दूर, भर्ती परीक्षा से जुड़े हर सवाल के पढ़ें मुख्यमंत्री के ये जवाब

Sun, 11 Sep 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी दयाशंकर शुक्ल सागर, अमर उजाला, देहरादून
दयाशंकर शुक्ल सागर, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार में भर्ती मामलों, रोजगार, स्वरोजगार और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और ज्वलंत मुद्दों से जुड़े तमाम प्रश्नों के जवाब दिए। पेश है साक्षात्कार के प्रमुख अंश... 

विज्ञापन
CM pushkar singh Dhami interview Amar ujala UKSSSC paper leak case Recruitment Exams Result Uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिन भर्ती परीक्षाओं के नतीजे आ गए हैं, वे रद्द नहीं होंगी। इन परीक्षाओं की जांच में उन्हीं उम्मीदवारों की परीक्षा निरस्त की जाएगी, जो दोषी पाए जाएंगे। लोक सेवा आयोग को जो 23 भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा सौंपा गया है, उन्हें मिशन मोड पर कराने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त मैन पावर मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


आयोग जल्द अपना नया कैलेंडर जारी करेगा। अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने भर्ती मामलों, रोजगार, स्वरोजगार और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और ज्वलंत मुद्दों से जुड़े तमाम प्रश्नों के जवाब दिए। पेश साक्षात्कार के प्रमुख अंश... 
विज्ञापन


प्रश्न : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में सिलसिलेवार ढंग से गड़बड़ियां मिलीं हैं। इनकी जांच कराने का ख्याल कहां से आया? 
मेरे पास नौजवान यह शिकायत लेकर आए थे कि लंबे समय से आयोग की भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। पेन ड्राइव से नकल हो रही है। मुझे लगा कि ये संगठित गिरोह का काम है। इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए। हमने एसटीएफ को जांच दी। एसटीएफ अब तक 38 गिरफ्तारी कर चुकी है। हम ऐसी नजीर पेश करने जा रहे हैं कि कोई गड़बड़ी करना तो दूर भविष्य में ऐसा करने की कोई सोचेगा भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न : इसीलिए 23 परीक्षाओं का जिम्मा लोक सेवा आयोग को देना पड़ा ?  
बिल्कुल। आयोग की छवि साफ सुथरी है। हमारी कोशिश होगी कि सभी लंबित परीक्षाएं जल्द से जल्द हो जाएं। आप देखेंगे आयोग जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। भर्ती परीक्षाएं कराने के लिए आयोग को हम अतिरिक्त मैन पावर दे रहे हैं। भर्तियां मिशन मोड में होंगी।

प्रश्न : लेकिन उन उम्मीदवारों का क्या होगा जिन्होंने पूरी तैयारी की थी और ईमानदारी से परीक्षा दी थी ?   
-मैं स्पष्ट कर दूं कि जिन परीक्षाओं के नतीजे आ चुके हैं, उन्हें रद्द नहीं किया गया है। एसटीएफ की जांच में इन परीक्षाओं में जो लोग दोषी होंगे उन्हें छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग दी जाएगी। 

प्रश्न : और परीक्षाएं छिन जाने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अब क्या भूमिका होगी? क्या इसे भंग किया जाएगा?
- मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बच्चों का भविष्य है। जो सही है वह सब किया जाएगा। पहली प्राथमिकता राज्य के होनहार, मेहनतकश बेटे-बेटियों को स्वस्थ, पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती परीक्षा का माहौल देना है।

प्रश्न : विभागों में बड़ी संख्या में खाली पद हैं, उन पर भर्तियां कब होंगी?
- मैंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे खाली पड़े पदों के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजें। विभागों में ऐसे करीब 25 हजार खाली पद हैं जिन्हें युद्धस्तर पर भरे जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। सात हजार पदों की भर्ती का फैसला कल कैबिनेट ने ले भी लिया है।

प्रश्न : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग भी उठ रही है?
उत्तर : यह मामला न्यायालय में है। एसटीएफ की जांच सही दिशा में है। आगे जैसी जरूरत पड़ेगी देखा जाएगा।

प्रश्न : इस मामले से यह संदेश भी गया कि आयोग की भर्तियों में घपले ही घपले हैं, सरकार के लिए ये थोड़ी असहज स्थिति हो गई?
देखिये पूर्व में हुई भर्तियों में घपले नासूर बन गए थे। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे मामलों से बेशक कुछ तकलीफ होती है। लेकिन व्यवस्था को बदलना है तो कुछ तो झेलना पड़ता ही है। हम जब एक सड़क बनाते हैं तो उसके लिए भी हल्ला मचता है और कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ये तो हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ा मसला है। इसमें कोई समझौता नहीं।

प्रश्न : विधानसभा में भर्तियों में अनियमितता से इस सर्वोच्च संस्था की गरिमा पर सवाल खड़े हुए हैं, इसे आप किस तरह देखते हैं?
मुझे जैसे ही इस बारे में पता चला मैंने विधानसभा अध्यक्ष से जांच कराने का अनुरोध किया। मेरे अनुरोध पर उन्होंने जांच कमेटी गठित की। मामला किसी भी कालखंड का क्यों न हो, जहां अनियमितता होगी, वहां कार्रवाई भी जरूर होगी।

प्रश्न : इस भर्ती में तत्कालीन विस अध्यक्षों पर सवाल उठ रहे हैं?
अब तो मामले की जांच विशेषज्ञ कमेटी कर रही है। जो होगा सामने आ जाएगा।  

महिला आरक्षण के लिए लड़ेंगे, सारे विकल्प खुले
प्रश्न : महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण को बचाने के लिए सरकार क्या कदम उठाने जा रही है?
हम महिलाओं के आरक्षण के लिए लड़ेंगे। चाहे हमें अध्यादेश लाना पड़े या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े हम दोनों विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। मैंने राज्यपाल से राज्य आंदोलनकारियों का बिल लौटाने का अनुरोध किया था। अब हम इसका परीक्षण कर रहे हैं। 

हम भूमि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे 
बाहर के लोगों को बेहिसाब भूमि देने पर रोक लगाने के लिए सरकार के पास क्या उपाय है। भू कानून समिति की सिफारिशें कितनी प्रभावी रहेंगी? 
हम समिति की रिपोर्ट का परीक्षण करेंगे। हमारी यह कोशिश है कि राज्य के उद्योगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़े। राज्य के विकास के लिए उद्योग जरूरी है। लेकिन हम भूमि का दुरुपयोग भी नहीं होने देंगे। इसके लिए सख्त भू कानून बनाएंगे।

आपने ह्यूमैन रिसोर्स एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है? आज इसका उपयोग देखते हैं?
 -यह मेरी रुचि का विषय रहा है। मैंने पढ़ा है कि योग्य जगह पर योग्य व्यक्ति की तैनाती होनी चाहिए। मैं इसका ध्यान रखता हूं।

ये भी पढ़ें...दून में चलेगा सचिन-ब्रायन का बल्ला: फैंस के लिए खुशखबरी, दिग्गज पहुंच रहे आपके शहर, जानें टिकट की पूरी डिटेल

मंत्रिमंडल में बदलाव फिलहाल नहीं
निकट भविष्य में प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं गर्म है। क्या सरकार ऐसा करने जा रही है? 
फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है। ये सब तो अचानक होता है। जब होगा तो पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed