फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami expressed concern about possibility of fourth wave of Covid

चौथी लहर और चारधाम यात्रा: बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम धामी ने जताई चिंता, सरकार के सामने दोहरी चुनौती

Wed, 20 Apr 2022 04:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 04:10 PM IST
सार

प्रदेश सरकार खुद मान रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ सकते हैं। बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सरकार के सामने सिर्फ व्यवस्थाएं जुटाने की चुनौती नहीं रह गई है। अब कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं से सरकार के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami expressed concern about  possibility of fourth wave of Covid
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

देश में कोविड की चौथी लहर की संभावना को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर कोरोना से बचाव के काम करेगी। इस संबंध में उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा भी की।

विज्ञापन


यूपी और नई दिल्ली में कोरोना के मामलों में आ रही तेजी से उत्तराखंड सरकार की पेशानी पर बल हैं। बढ़ती गर्मी के साथ पड़ोसी राज्यों से बड़ी तादाद में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रदेश सरकार खुद मान रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ सकते हैं। बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सरकार के सामने सिर्फ व्यवस्थाएं जुटाने की चुनौती नहीं रह गई है। अब कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं से सरकार के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


कोविड मामलों के विश्लेषक समाज सेवी अनूप नौटियाल के मुताबिक, हालांकि उत्तराखंड में कोरोना मामले अभी कम हैं, लेकिन बढ़ती संक्रमण दर में चिंता का विषय है।  उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को कोविड का एक मामला आया था। 17 अप्रैल को आठ, 18 को नौ और 19 अप्रैल को 12 मामले कोविड के आएं हैं। अब हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढील के बाद मास्क न सामाजिक दूरी

कोविड के मामले बहुत कम होने के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन में पूरी तरह से ढील दे दी। ढील के बाद राज्य के भीतर और बाहर से आने वाले लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं कोविड के कारण राज्य में पर्यटन कारोबार लगभग पूरी तरह से चौपट रहा। तीसरी लहर के थमने के बाद राज्य सरकार और राज्य के पर्यटन कारोबारियों और इस चारधाम यात्रा पर आश्रित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। लेकिन चौथी लहर की संभावना से वे भी चिंता में हैं।

कोरोना को लेकर चिंता है। सरकार कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed