{"_id":"621d1a10e632a1075c222454","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-claimed-to-form-government-again-in-uttarakhand-took-blessings-from-jagadguru-shankaracharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने फिर से सरकार बनने का किया दावा, जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने फिर से सरकार बनने का किया दावा, जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद
Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद भी लिया। सीएम ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल वापसी पर चर्चा की।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले सीएम धामी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत के लिए वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
चंडी घाट पुल के नीचे स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के अलावा आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पूर्णाहुति कार्यक्रम पर आने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मिशन के प्रमुख आशीष गौतम ने कहा कि सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसलिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लिया गया था। सोमवार को सामाजिक कार्यक्रम तो हो गया लेकिन कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होनी है। इसमें राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व सीएम ने राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, लव शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य से सीएम ने लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद भी लिया। सीएम ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल वापसी पर चर्चा की।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो हम धार्मिक व्यक्ति हैं। संतों से मिलना नित्य कर्म में शामिल है। संतों के आशीर्वाद से हर संकट दूर होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से तुलना होने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हमेशा से ही प्रदेश के साथ ही देश के विकास के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की सकुशल वापसी के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, दूतावास, सुरक्षा सलाहकार के साथ ही अभिभावकों से निरंतर संपर्क साधे हुए हैं। भगवान भोले शंकर और मां सुरेश्वरी देवी से यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे सकुशल लौट आएं।