{"_id":"6b06baafea8e743ea4065501","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-assures-all-possible-help-after-massive-fire-in-purola-uttarkashi-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम धामी ने पुरोला में हुई आग की घटना पर जताया दुख, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम धामी ने पुरोला में हुई आग की घटना पर जताया दुख, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
Wed, 25 Nov 2026 04:10 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:10 PM IST
सार
उत्तरकाशी के पुरोला में आग लगने की घटना से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। घटना को गंभीर आपदा बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर तैनात हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पुरोला में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। यह एक आपदा है और प्रशासन की टीमें मौके पर पूरी तरह जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं। यह बेहद कठिन समय है और सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
