फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami appeals to pilgrims to plant a sapling, also announced to increase incentive amount for startup

CM Dhami Appeal: तीर्थयात्रियों से कहा- उत्तराखंड आएं तो जरूर करें ये काम, युवाओं के लिए दिया खास तोहफा

Wed, 06 Jul 2022 04:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्टार्टअप उत्तराखंड के तहत 'आइडिया ग्रेट चैलेंज' के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर दो लाख कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में रिक़ॉर्ड पर है। ऐसे में वह सभी से यात्रियों  से एक खास अपील करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami appeals to pilgrims to plant a sapling, also announced to increase incentive amount for startup
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड धर्म एवं आध्यात्म का केंद्र है। इस साल अभी तक 34 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं । प्रदेश में अब कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, उन्होंने उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक शिवभक्त से यहां आकर एक-एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। कहा कि हम सभी के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करेंग। 

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में दस प्रतिभागियों  को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने स्टार्टअप उत्तराखंड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख और स्टार्टअप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता 10 हज़ार से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपये किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


जबकि एससी,एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को दिया जाने वाले मासिक भत्ता 15 हज़ार से बढ़ाकर 20 हज़ार रुपए किये जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट इंडिया द्वारा तैयार की गई वैलनेस रिपोर्ट का विमोचन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल बाद जब  उत्तराखंड  राज्य स्थापना के 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा, तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखंड के विकास की यात्रा हम सबकी है। राज्य के समग्र विकास के लिए सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखंड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं।

युवाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को इनोवेटिव कार्यों एवं उनके विचारों को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से देश के हर क्षेत्र में नवाचार हुए हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे तमाम योजनाओं के जरिए देश में काम करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप करने वाले युवाओं को कहा कि आज उनकी पहचान अपने क्षेत्र और जिले स्तर की है, आने वाले समय में कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाएंगे। मेहनत के सुखद परिणाम अवश्य मिलते हैं। उन्होंने कहा कि धैर्य एवं दूरदर्शिता ही मनुष्य को कर्मयोगी बनाती है।

ये भी पढ़ें...कोहराम: यूपी के पैटा डैम में फंसा मिला वीर का शव, मगरमच्छ ने खाया हुआ था एक पैर और एक हाथ, बिलख उठे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed