फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm ordered to make road

सीएम ने दी सड़कों को सुधारने की डेडलाइन

Wed, 19 Feb 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 19 Feb 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
cm ordered to make road

सीएम हरीश रावत ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पंद्रह अप्रैल तक सभी सड़कों की दशा सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएम ने चौरास, नैथाणा झूला पुल निर्माण और चौरास परिसर का ट्रीटमेंट कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
विज्ञापन


बुधवार को एनआईटी भवन के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली।

सबसे पहले उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सभी सड़कों का पैचवर्क पूरा करने के निर्देश दिए। चौरास और नैथाणा पुल का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन देने के साथ ही एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के लिए प्रस्ताव भी मांगा, जिसे उन्होंने खुद मंजूरी देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रीटमेंट का कार्य शुरू करने के निर्देश
सीएम ने सिंचाई विभाग से चौरास परिसर के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों को 23 फरवरी तक ट्रीटमेंट का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली की लाइनें और ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली कटौती की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी पौड़ी को एक-दो दिन में जिला योजना की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश को आपदा से उबारने के लिए जनता से भी सहयोग का आह्वान किया।

शहर में जल्द बनेंगी पार्किंग
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहर को जल्द ही पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने बताया कि सीएम के सामने रोडवेज बस अड्डे और रामलीला मैदान पर पार्किंग का प्रस्ताव रखा है। इसे उन्होंने जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed