फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM honored athlete Kalam Singh Bisht

Dehradun News: सीएम ने एथलीट कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
CM honored athlete Kalam Singh

Bisht
- ओमान में 120 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन जीत चुके हैं बिष्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओमान में 120 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन जीतने वाले एथलीट कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।
चमोली के विकासखंड देवाल, ग्राम मुंदोली निवासी, पूर्व सैनिक एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट कलम सिंह बिष्ट ने सीएम धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा किग बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रेगिस्तानी और पथरीले मार्गों पर आयोजित इस कठिन प्रतियोगिता में दुनिया के हजारों एथलीटों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है।

बिष्ट पूर्व में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित चौथी गढ़वाल राइफल में सेवाएं दे चुके हैं, उनका सैन्य अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समर्पण आज भी उनके व्यक्तित्व में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को कलम सिंह बिष्ट के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी कलम सिंह बिष्ट को उनकी इस उपलब्धी के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed