{"_id":"fbd00e498df000eacf0286852c2b4485","slug":"cm-harish-rawat-told-about-sting-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वो CD चिल्लाते रहेंगे, हम सीटी बजाकर सीढ़ी चढ़ जाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वो CD चिल्लाते रहेंगे, हम सीटी बजाकर सीढ़ी चढ़ जाएंगे'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री केंद्र की भाजपा सरकार पर काफी आक्रामक नजर आए।
विज्ञापन
कभी चुटीले तो कभी तीखे तेवर से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। कहा कि वो सीडी-सीडी चिल्लाते रहेंगे, हम सीटी बजाकर विकास की सीढ़ी चढ़ जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वक्त आ गया है कि आप सवा साल की केंद्र की भाजपा सरकार से अच्छे दिनों का हिसाब मांगें।
सबको मिलकर भाजपा के पांचों सांसदों से हिसाब दो, जवाब दो का अभियान चलाना चाहिए। सीएम ने आश्वासन भी दिया कि हमारी सभी पेंशन योजनाएं आगामी तीन माह में जनता तक पहुंच जाएंगी। रविवार को पथरीबाग चौक के निकट एक वेडिंग प्वाइंट में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में सीएम हरीश रावत सीडी मामले पर भाजपा पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपाई झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन
सीडी लेकर पुलिस महानिदेशक कई दिनों से बैठे हैं, लेकिन कोई भाजपाई सीडी का मालिक बनने को तैयार नहीं है। अगर भाजपा इतनी ही साफ और सच्ची है तो उस सीडी पर अपने हस्ताक्षर तो करे। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हमें जनता को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
भाजपा ने जनता के साथ जो धोखा किया है, उसके प्रति उन्हें जागरूक करना है। धर्मपुर विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए काम करती है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, महामंत्री पृथ्वीराज चौहान और विधायक राजकुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर थाने में होगी महिला सब इंस्पेक्टर
सीएम ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि जल्द ही हर थाने में एक बेटी सब इंस्पेक्टर होगी, ताकि हमारी बेटियां सुरक्षित रह सकें। कहा कि इस वक्त पीआरडी और होमगार्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल चार प्रतिशत है जो साल 2017 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दी जाएगी।
भाजपा पर साधा निशाना
सीएम ने माइक संभाला तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। सीएम ने शुरुआत केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफत से की। कहा कि सवा साल में भाजपा ने जनता को बेवकूफ बनाया है। देश की जनता के हाथ में झाडू़ थमा दी और हमारे हाथ में शौचालय निर्माण का जिम्मा, लेकिन शौचालय बनाने के लिए कोई पैसा नहीं दिया।
आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनके बजट पर तेजी से कैंची चलाने पर लगी है। कुंभ के लिए अब तक पैसा नहीं दिया गया है। सरकार केवल अडानी, अंबानी और टाटा-बिरला का खजाना भरने में लगी है। उसे गरीबों की कोई परवाह नहीं है। गरीबों के लिए योजनाएं शुरू करने के बजाए वह उसे बंद करती जा रही है। उसकी प्राथमिकता में मुठ्ठी भर पैसे वाले लोग ही हैं।
अब बुजुर्गों के घर पहुंचेगा खाने का पैकेट
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त पर कई नई योजनाएं शुरू होने जा रही हैं। 65 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं को खाने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। सरकार दोपहर के वक्त उनके घर पर ही खाने का पैकेज पहुंचा देगी।
जो भी बच्चा बीमार पैदा होगा, उसे 500 रुपए मासिक पोषण भत्ता दिया जाएगा। सरकार 15 अगस्त से प्रदेश के सभी कुपोषित बच्चों को गोद लेने जा रही है।
स्वास्थ्य बीमा योजना में भी 50 हजार रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए तक खर्च सरकार वहन करेगी। विधवा, विकलांग, पत्रकार, पुरोहित से लेकर तमाम पेंशन योजनाओं को तीन महीने के भीतर जनता तक पहुंचा दिया जाएगा।