{"_id":"580396ef4f1c1b6752293033","slug":"cm-harish-rawat-honoured-uttarakhand-talent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूबे के मुखिया हरीश रावत ने उत्तराखंड के टैलेंट का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के मुखिया हरीश रावत ने उत्तराखंड के टैलेंट का किया सम्मान
Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
सार
यूथ आइकन अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों का हुआ सम्मान
रचनात्मक कर्म योद्धा ही लाएंगे असली परिवर्तन : सीएम
विज्ञापन
1 of 6
ओएनजीसी सभागार में आयोजित यूथ आइकन अवार्ड में ओलपिंक खिलाड़ी मनीष रावत को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालीं हस्तियों को रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में रचनात्मक कार्य करने वाले कर्म योद्धाओं की आवश्यकता है। यही लोग असली परिवर्तन ला सकते हैं।
ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष रावत सहित हुआ कई हस्तियों का सम्मान
2 of 6
फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : amar ujala
रविवार को ओएनजीसी एएमएनघोष सभागार में यूथ आईकॉन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने कहा कि राजनीति अल्पकालिक सोच के तहत काम करती है।
3 of 6
harish rawat
सामाजिक सरोकारों से लैस होने वाले युवा ही समाज के हर क्षेत्र में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। जल, जंगल, भूमि को आधार बनाकर गांव में समृद्धि लाई जा सकती है। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निराशा का वातावरण है। इसको भविष्य के कर्मवीर आशा में बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
nidhi
सीएम ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि कुलपति, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, शिक्षाविद् हुकुम सिंह उनियाल, सुशील कुमार सिंह, आईएएस पंकज पांडे, ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष रावत, यूपी के सिंघम के नाम से प्रसिद्ध इंस्पेक्टर विपिन राय, चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले डा. एसडी जोशी, डा. जेएस जादौन का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
harish rawat
पत्रकारों का हुआ सम्मान
इसके अलावा अमर उजाला के सीनियर रिपोर्टर मनीष भट्ट, दिनेश कुकरेती, चंद्रशेखर बुड़ाकोटी, केशर सिंह बिष्ट, अरविंद शेखर, सुधीर भट्ट, हेम भट्ट, मनु पंवार, अमित चौधरी, सामाजिक उद्यमिता-विज्ञान के क्षेत्र में नई रोशनी जगाने वाले अनिल रावत, चंद्रमोहन बहखंडी, ओमप्रकाश सेमवाल, डा. बृजमोहन शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले डा. कुशल कंगरी, आनंद कृष्ण मिश्र, अंजा कपूर, श्वेता तलवार को भी सम्मानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।