फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat helicopter emergency landing

राजजात यात्रा में शामिल नहीं हुए हरीश रावत

Tue, 02 Sep 2014 10:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Sep 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat helicopter emergency landing

नंदादेवी राजजात यात्रा में शमिल होने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत सुबह वेदनी के लिए हेलीकॉप्टर से उड़े जरूर लेकिन मौसम खराब होने के कारण गौचर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन


सीएम का कहना है उन्हें अफसोस है कि वे स्वयं नंदादेवी राजजात यात्रा में शमिल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि यात्रा में 100-125 करोड़ रुपए व्यय करके, जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है उसका उपयोग आगे किया जाए, इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


वेदनी, होमकुंड प्रकृति के अद्भुत स्थल हैं, यहां पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित करते हुए सीमित संख्या में ट्रेकर्स को अनुमति दी जा सकती है।

उत्तराखंड से पुराना नाता
दूसरी ओर अभिनेता विवेक ओबरॉय सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में सीएम से मिले। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नंदा देवी श्रद्धा से ओतप्रोत अद्भुत धार्मिक यात्रा है। इसका संदेश पूरे विश्व में जाना चाहिए। उत्तराखंड से उनके परिवार का पुराना नाता है। यहां की संस्कृति व लोगों का व्यवहार बार-बार आने को आकर्षित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजजात यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री

cm harish rawat helicopter emergency landing

विवेक ओबरॉय ने कहा कि नंदादेवी राजजात यात्रा यहां की सरकार व प्रशासन के लिए एक चुनौती थी। कठिन परिस्थितियों में हजारों लोगों के लिए व्यवस्था करना आसान काम नहीं है। वि‌वेक ओबराय ने बताया कि उनकी टीम नंदादेवी राजजात यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री बनाने गई है।

यात्रा का प्रचार-प्रसार केवल कॉमर्शियल लाभ के लिए नहीं, बल्कि बाहर के लोगों में विश्वास उत्पन्न करने के लिए जरूरी है, कि आपदा के बाद अब उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री कहा ने खराब मौसम होने बावजूद व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। आगे की जिम्मेदारी एसडीआरएफ को दी गई है। निम व पुलिस प्रशासन सहयोग कर रहा है। दलदली व फिसलन भरा रास्ता होने के कारण ही वाण से आगे कम संख्या में लोगों की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने भी हमारे अनुरोध को स्वीकार किया और स्वयं ही वापस आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed