{"_id":"57bbbdb14f1c1b774cd4f6e8","slug":"cm-harish-rawat-helicopter-emergency-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के चलते सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के चलते सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर की क्लेमेंटटाउन के अल्फा मेस गोल्फ ग्राउंड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
जिसके बाद सीएम सड़क मार्ग से बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए निकले। सोमवार को मुख्यमंत्री रावत करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार गए थे।
वे वहां भूमा शक्तिपीठ के महंत अच्युतानंद तीर्थ महाराज के अवतरण दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुके।
करीब पांच बजे सीएम देहरादून वापस लौट रहे थे। बीच में अचानक मौसम ज्यादा खराब होने पर पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।