केदारधाम में सबसे बड़े महोत्सव की तैयारी, सीएम ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मकर संक्रांति से देहरादून से केदारनाथ के लिए 50 प्रतिशत छूट पर हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बर्फ से आच्छादित बाबा केदार धाम के दर्शन और प्रकृति के दर्शन कराने हैं। जनवरी अंत या फरवरी मध्य में जब केदारनाथ में अत्यधिक बर्फ होती है, उस दौरान केदार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तिथि और आयोजन के लिए निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल को जिम्मेदारी सौंपी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को प्रात: 11.23 मिनट पर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर में मत्था टेककर उन्होंने बाबा से उत्तराखंड की सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों पर संतोष जताया।
कहा कि माइनस डिग्री तापमान होने के बावजूद जिस शिद्दत से निम पुनर्निर्माण में जुटा है, उस पर पूरे प्रदेश को गर्व है।
बोले, तीर्थ पुरोहितों को जल्द मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री निम, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के अलावा पुनर्निर्माण में जुटे मजदूरों से मिले और उनके कार्य कौशल की सराहना की। इस दौरान उन्होंने गर्म कपड़े और मिष्ठान भी वितरित किया।
नववर्ष मनाने केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों को प्रति परिवार एक-एक लाख रुपये, मुआवजे से वंचित 923 मजदूरों को 10-10 हजार रुपये का मुआवजा देने और एलएंडटी परियोजना से प्रभावित 493 परिवारों को भी शीघ्र मुआवजा वितरण की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर और कर्नल कोठियाल के साथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एडीबी के निदेशक अमित नेगी, एसपी पीएन मीणा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ईई केएस नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।