{"_id":"66e8f07ae484877f080f4a38","slug":"cm-dhami-wishes-pm-narendra-modi-on-his-birthday-worship-for-prime-minister-in-badrinath-kedarnath-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Birthday: सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Birthday: सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई पूजा-अर्चना
Tue, 17 Sep 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:09 AM IST
सार
कल 16 सितंबर को सीएम धामी का जन्मदिन था, वहीं आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से मैं भगवान महादेव से आपके स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करता रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम धामी ने लिखा कि वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....आफत बनकर टूटा मानसून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन, पिथौरागढ़ में हालात ज्यादा गंभीर
विज्ञापन
आपके द्वारा देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से देवाधिदेव महादेव से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। वहीं केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक और षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई।