{"_id":"6a6dee79592abde9ab07b9f3","slug":"cm-dhami-targets-pappu-yadav-says-operation-kaalnemi-is-against-those-insulting-saints-and-sanatan-haridwar-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: सीएम धामी का पप्पू यादव पर हमला, बोले संतों और सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ है ऑपरेशन कालनेमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: सीएम धामी का पप्पू यादव पर हमला, बोले संतों और सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ है ऑपरेशन कालनेमि
Sat, 01 Aug 2026 06:37 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि वह और उनका समूह संतों, महापुरुषों और भगवाधारियों का मजाक उड़ाता है। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ही 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाया गया है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पप्पू यादव और उनका समूह हमारे संतों, महापुरुषों और भगवाधारियों का मजाक उड़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें यह दर्शाती हैं कि उन्हें संत समाज और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: इस बार ईवीएम में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर, आयोग ने किए हैं कई बदलाव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ही ऑपरेशन कालनेमि चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन पर आस्था या परंपराओं पर सवाल उठते हैं, तब ऐसे नेताओं की ओर से एक शब्द भी नहीं बोला जाता। उनके अनुसार यह सब केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जाता है, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि यदि वे सनातन के पक्ष में खुलकर बोलेंगे तो उनका एक बड़ा वोट बैंक उनसे दूर हो सकता है।
विज्ञापन