फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami said Space data is becoming very effective for Uttarakhand

Uttarakhand: बोले सीएम धामी-उत्तराखंड के लिए बेहद कारगर हो रहा अंतरिक्ष डाटा, राज्य के विकास में है महत्वपूर्ण

Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (आईआईआरएस) के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान ने कहा कि आज हमारे जीवन में हर समय अंतरिक्ष डाटा का प्रयोग हो रहा है।

विज्ञापन
CM Dhami said Space data is becoming very effective for Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अंतरिक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रदेश के विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी व अनुसंधान बेहद कारगर साबित हो रहा है।

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान तक सीमित न रहकर संचार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला के तिरंगा फहराने पर इसरो समेत समस्त वैज्ञानिकों को बधाई दी। चंपावत को मॉडल जिला बनाने में इसरो व यूकॉस्ट की ओर से विकसित डैशबोर्ड का शुभारंभ किया और इसरो की पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (आईआईआरएस) के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान ने कहा कि आज हमारे जीवन में हर समय अंतरिक्ष डाटा का प्रयोग हो रहा है। अंतरिक्ष में सेटेलाइट हमें जीपीएस नेविगेशन के साथ कई तरह के अपडेट देते हैं। उत्तराखंड में हमने पशुधन का डाटा ऑनलाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: बोले इसरो के अध्यक्ष-पांच साल में बनेगा अपना अंतरिक्ष केंद्र, 2040 तक चंद्रमा पर खुद भेजेंगे यात्री

ऋषिगंगा, चमोली आपदा के दौरान हमने सेटेलाइट के माध्यम से मैपिंग की और डाटा तैयार किया। जिसका प्रयोग बाद में राष्ट्रीय नीति में भी किया गया। पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट में इस डाटा का इस्तेमाल किया गया। अर्थ ऑब्जर्वेशन, सेटेलाइट संवाद एवं सेटेलाइट नेविगेशन ने पूरी तरह से हमारे जीवन को बदलने का काम किया है। उत्तराखंड में आपदाओं के दौरान मैपिंग, वन संरक्षण एवं वनाग्नि की मैपिंग के क्षेत्र में सेटेलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्लेशियर लेक की मॉनिटरिंग, बाढ़, बादल फटने जैसी घटनाओं के पूर्वानुमान का भी काम किया जा रहा है।

साइंस सेंटर को गोद ले इसरो : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आंनदबर्द्धन ने कहा कि उत्तराखंड में अंतरिक्ष तकनीक को अपनाने और इसके लिए स्थायी वैज्ञानिक अधोसंरचना को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने इसरो से राज्य के कुछ साइंस सेंटर को गोद लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कार्टोसेट के 50 सेमी या इस तरह के रिजोल्यूशन की उपलब्ध इमेजरी को रिलय टाइम व गैर व्यावसायिक आधार पर राज्य को उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत एवं वैज्ञानिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed