फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Pauri welcomed by party workers Uttarakhand news in hindi

Pauri: रांसी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट

Fri, 20 Feb 2026 09:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, पौड़ी/रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो, पौड़ी/रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Feb 2026 09:58 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। होम स्टे, स्वरोजगार व निवेश के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
CM Dhami reached Pauri welcomed by party workers Uttarakhand news in hindi
सीएम धामी पहुंचे पौड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सरकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम के बहुद्देश्यीय भवन में विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों आदि से बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व सीएम रुद्रप्रयाग में मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। होम स्टे, स्वरोजगार व निवेश के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा सत्र, बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- सदन में जन मुद्दों पर जवाब देने से बचती है सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होमस्टे के लिए रियायती ऋण सुविधा, हेली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, संस्कृत ग्रामों एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने 2047 तक राज्य को आत्मनिर्भर व अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कृषकों के तकनीकी प्रशिक्षण, जिला स्तर पर प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही पर्वतीय कृषि को प्रोत्साहन, बागवानी व उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, कोल्ड स्टोरेज एवं क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed