CM Dhami Delhi Visit: सीएम धामी ने शाह से की मुलाकात, बोले- जल्द कानून के रूप में देखने को मिलेगा यूसीसी
सीएम धामी ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड हमारा संकल्प है। भ्रष्टाचार की कई शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। सब पर कार्रवाई हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई।
चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की।
Uttarakhand: सीएम के कुर्सी पर बैठाते ही भावुक हुए मेयर, इस प्रण की वजह से 56 महीनेे तक बनाई थी सत्ता से दूरी
इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है। बता दें कि विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। पहले 30 जून तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना थी। फिर माना जा रहा था कि 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द कानून के रूप में देखने को मिलेगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड हमारा संकल्प
रविवार को नई दिल्ली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड हमारा संकल्प है। भ्रष्टाचार की कई शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। कहा, सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर पर होता था। सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है। 80 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है।
वहीं, सीएम ने कहा कि प्रदेश में आपदा और बाढ़ की स्थिति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व और गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की स्थिति से अवगत कराया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं समेत जरूरी इंतजाम को सुनिश्चित किया जा रहा है।
हरिद्वार क्षेत्र में बाढ़ से गन्ने की फसल बर्बाद
सीएम ने कहा कि हरिद्वार का एक बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। जिसमें 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की फसल बर्बाद हुई है। सरकार ने आकलन करने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को आपदा ग्रसित क्षेत्र घोषित किया है। साथ ही तीन माह के लिए बिजली बिल, बैंक ऋण की वसूली को स्थगित कर दिया है।