फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached rudrapur mayor became emotional as soon as he sat on the chair took a vow Uttarakhand news

Uttarakhand: सीएम के कुर्सी पर बैठाते ही भावुक हुए मेयर, इस प्रण की वजह से 56 महीनेे तक बनाई थी सत्ता से दूरी

Sun, 23 Jul 2023 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Jul 2023 03:15 PM IST
सार

रुद्रपुर पहुंचे सीेएम धामी ने यहां मेयर रामपाल सिहं को मेयर की कुर्सी पर बैठाया तो वह भावुक हो गए। अपने प्रण के कारण मेयर रामपाल सिंह  56 महीनेे से सत्ता से दूरी बनाए हुए थे।

विज्ञापन
CM Dhami reached rudrapur mayor became emotional as soon as he sat on the chair took a vow Uttarakhand news
कुर्सी पर बैठते ही भावुक हुए मेयर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। निगम में उन्होंने राज्य के पहले सीबीजी प्लांट के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Weather News: प्रदेशभर में आज और कल भारी बारिश,  मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन


सीएम धामी ने इसके बाद रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर को कुर्सी पर बैठाया। 56 महीनों के बाद कुर्सी पर बैठने पर मेयर रामपाल सिंह भावुक हो गए। नजूल का मामला हल होने तक रामपाल सिंह ने कुर्सी में नहीं बैठने का प्रण लिया था। अब नजूल भूमि का मामला हल हुआ तो वह कुर्सी पर बैठे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद अब नई दिल्ली के दौरे पर निकलेंगे। वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नई दिल्ली के पिछले दौरे में उन्होंने गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed