{"_id":"65a380d4d4a7c6af22068e5b","slug":"cm-dhami-reached-cleanliness-program-in-kainchi-dham-after-offering-prayers-took-blessings-of-neem-karoli-baba-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: कैंची धाम में सीएम ने लगाया ध्यान, बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद ले स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: कैंची धाम में सीएम ने लगाया ध्यान, बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद ले स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
सार
कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। कुछ देर उन्होंने यहां ध्यान भी लगाया और फिर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कैंची धाम में सीएम धामी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंची धाम में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सीएम धामी ने यहां पहले मंदिर में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना की। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने यहां बीस मिनट तक ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: अयोध्या में रामलीला मंचन कर धन्य हुई देवभूमि उत्तराखंड की मातृशक्ति...अभिभूत हुए सीएम योगी
विज्ञापन
सीएम ने मंदिर में करोड़ों की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के बाद सीएम ने कैंची धाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन