फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami placed demands of strategic importance before Defense Minister Rajnath Singh

Uttarakhand: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांगें, नंदा राजजात यात्रा पर भी की बात

Mon, 17 Nov 2025 07:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Nov 2025 07:24 AM IST
सार

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने सामरिक महत्व की मांग रखने के साथ ही नंदा राजजात यात्रा के मुख्य रूट को भी लोनिवि के पास ही रखने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
CM Dhami placed demands of strategic importance before Defense Minister Rajnath Singh
सीएम धामी ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रखने समेत कई अनुरोध किए। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान संचालित हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने और यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम-नंदकेसरी-थराली-देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रखरखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के पास ही बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...राजनीति:  उत्तराखंड में कांग्रेस ने फूंका विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रखरखाव स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, समन्वय और त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ही इस मार्ग के रख-रखाव के लिए सर्वोत्तम विभाग है तथा इससे आगामी यात्रा सहित स्थानीय आवागमन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed