Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Participated At Youth Skills Festival 2026 Honoured to Winners

युवा कौशल महोत्सव-2026: सीएम धामी ने प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, 35 को सौंपे नियुक्ति पत्र

Mon, 16 Nov 2026 06:01 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Nov 2026 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
CM Dhami Participated At Youth Skills Festival 2026 Honoured to Winners
युवा कौशल महोत्सव-2026 युवाओं के साथ सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उचित प्रशिक्षण, अवसर और बेहतर मंच मिलने पर उत्तराखंड के युवा दुनिया के किसी भी प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। राज्य सरकार युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 राजकीय आईटीआई टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आईटीआई की राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल विकसित करने में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से किया जुड़ने का आह्वान

सानिया और पार्थ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन के शंघाई में सितंबर 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सिल्वर मेडल और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल किए। भारत ने प्रतियोगिता में 10वां स्थान प्राप्त किया, जो वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उपलब्धि में उत्तराखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं सानिया जोशी और पार्थ बोहरा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा पार्थ बोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

आधुनिक आईटीआई और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप मिल रहा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी युवा संसाधनों या अवसरों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने से वंचित न रहे। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने, संस्थानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को उन क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां कुशल मानव संसाधन की अधिक मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षित 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचने की प्रभावी व्यवस्था का उदाहरण है। प्रदेश के 100 से अधिक युवा विदेशों में भी अपनी सेवाएं देकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

Trending Videos

CM Dhami Participated At Youth Skills Festival 2026 Honoured to Winners

200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा संबल
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नौकरी पाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि युवा केवल जॉब सीकर न बनें, बल्कि जॉब क्रिएटर बनकर अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

इसके लिए प्रदेश में स्टार्टअप नीति लागू की गई है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं तथा 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है। युवा प्रोत्साहन योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से युवाओं को ऋण एवं सब्सिडी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सपनों और नवाचार की राह में बाधा न बने।

उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में युवा आयोग के गठन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इससे युवा राज्य की नीतियों और विकास प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से पांच साल में 35 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं से मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं का व्यवस्था से विश्वास कमजोर हुआ था। अभ्यर्थियों के माता-पिता अपनी जीवनभर की जमा पूंजी बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते थे, लेकिन नकल माफिया उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ अन्याय करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed