{"_id":"68518a532254c581c3071af4","slug":"cm-dhami-met-defense-minister-said-ranikhet-and-lansdowne-cantonment-area-should-be-included-in-municipality-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami Delhi Visit: रक्षा मंत्री से मिले सीएम, कहा-रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र नगर पालिका में हो शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami Delhi Visit: रक्षा मंत्री से मिले सीएम, कहा-रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र नगर पालिका में हो शामिल
Tue, 17 Jun 2025 09:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:05 PM IST
सार
सीएम ने रक्षामंत्री से धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के उपयोग के लिए अनुमति देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम ने रक्षामंत्री से धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के उपयोग के लिए अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किया जाए।
विज्ञापन
Chardham Heli Seva: सहस्त्रधारा में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर शुरू, मौसम समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञ तैनात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग राज्य की महत्वपूर्ण नंदादेवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है।
प्रत्येक 12 वर्षों में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक है। रक्षामंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।