Chardham Heli Seva: सहस्त्रधारा में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर शुरू, मौसम समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञ तैनात
चारधाम यात्रा में हेली सेवा संचालन में नियमों का पालन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यूकाडा ने सहस्त्रधारा हेलिड्रोम में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर स्थापित कर दिया है।
विस्तार
चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए सहस्त्रधारा हेलिड्रोम में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया है। इस सेंटर में नागरिक उड्डयन विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण, मौसम, सुरक्षा विभाग के विशेषज्ञ हेलिकॉप्टर संचालन के लिए क्रू को लगातार मौसम संबंधी जानकारी देने के साथ उड़ान की निगरानी कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा में हेली सेवा संचालन में नियमों का पालन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यूकाडा ने सहस्त्रधारा हेलिड्रोम में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर स्थापित कर दिया है।
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश: बुरी तरह जले शव...घड़ी, कंगन, चेन से हुई पहचान, पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी हैरान
मंगलवार को इस सेंटर से हेली सेवा संचालन पर पूरी निगरानी रखी गई। केदारघाटी के अलावा अन्य स्थानों पर मौसम खराब होने हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। जिससे हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई।
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि सहस्त्रधारा में कमांडिंग कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया। डीजीसीए, यूकाडा, मौसम, सुरक्षा विभाग के समेत अन्य विभागों के साथ हेली सेवा संचालन में समन्वय बनाया जा रहा है। सेंटर से हेलिकॉप्टर क्रू को भी मौसम की अपडेट जानकारी दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.